19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग की लपटों से कैसे 10 मजदूरों को फायर फाइटर ने बचाया, देखें फोटो

Noida News : चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि इमारत में कपड़े में प्रिंटिंग का काम किया जाता था। जब आग लगी तो इसके ऊपरी तल पर लोग सो रहे थे।    

2 min read
Google source verification
noida_3__.jpg

नोएडा थाना फेज-1 के अंतर्गत सेक्टर-10 A में गुरुवार की सुबह करिश्मा फैशन नामक गारमेंट्स फैक्ट्री में आग लग गई।

noida_6__.jpg

कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक ये कमरा बनाया गया था। जब घटना घटी उस समय 10 मजदूर कमरे के अंदर सो रहे थे।

noida_1_.jpg

उनको फायर फाइटर ने रेस्क्यू कर निकाला है। मजदूरों को कंधे पर लादकर फायर फाइटर फैक्ट्री से लेकर बाहर निकले। इनमें से कई बेहोश हो चुके थे।

noida_5_.jpg

थर्ड फ्लोर पर कपड़े के भंडार रखे हुए थे। इसमें तेजी से आग पकड़ी। गनीमत रही कि आग नीचे के फ्लोर तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

noida_2_.jpg

सावधानी के तौर पर आस-पास की कंपनियों में रह रहे मजदूरों को भी बाहर जाने को कहा गया। कंपनी में बाहर की लगी सीढ़ियों की मदद से कर्मी ऊपर गए। इसके बाद अंदर घुसे और आग को बुझाते हुए, वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

noida_.jpg

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि इमारत में कपड़े में प्रिंटिंग का काम किया जाता था। जब आग लगी तो इसके ऊपरी तल पर लोग सो रहे थे। इन्हें रेस्क्यू किया गया। 2 लोगों की धुएं के कारण तबीयत बिगड़ी है। उन्हें भर्ती कराया गया है। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक अनुमान शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

noida_4_.jpg

प्रदीप ने बताया कि जब घटना उसी समय गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों को भेजा गया। जिन्होंने आग पर काबू पाते हुए अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पया।