
भीषण गर्मी व तेज धूप के चलते पाली शहर की जहां सडक़ों पर सन्नाटा पसरने लगा है, वहीं दूसरी ओर शहरवासी विभिन्न जतन कर बचाव करते नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए आम जूस की दुकान पर हलक तर कर राहत पाने का जतन करती युवतियां। फोटो: सुरेश हेमनानी

तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर स्कार्फ बांधकर जाती युवतियां।

शहर में छाते से कुछ यूं बचाव कर जाते वृद्ध दम्पती।

चेहरे पर स्कार्फ बांधकर स्कूटी पर सवार होकर जाती युवतियां।

शहर के अम्बेडकर सर्किल मार्ग पर भरी दुपहरी में पसरा सन्नाटा।