5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालमुरी व आतिशबाजी से मनाया भाजपा की जीत का जश्न…देखिए तस्वीरें

प.बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुडी, रसगुल्ले व लड्डूओं का लोगों में वितरण किया। जीत के इस मौके पर उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं ढोल-नगाडों के साथ नृत्य कर जश्न मनाया।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

VIKAS MATHUR

May 05, 2026

अजमेर में पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करने के साथ ही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बंगाल में प्रसिध्द हुई झालमुरी वितरित की । फोटो : वाहिद पठान

बीकानेर में भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा नेता महावीर रांका व रवि मेघवाल ने केईएम रोड पर लोगो को झालमुडी व रसगुल्ले खिलाकर दी जीत की बधाई। फ़ोटो नौशाद अली

उदयपुर में बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में झालमुडी खाते एवं पटाखे छोड़ खुशी जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता। फोटो प्रमोद सोनी

जोधपुर में आसमान में चमकती आतिशबाजी ने इस ऐतिहासिक पल को और भी यादगार बना दिया। हर पटाखे की गूंज में जीत का उत्साह झलक रहा था और माहौल देशभक्ति व उत्सव के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। फोटो एसके मुन्ना

प.बंगाल की जीत का जश्न जोधपुर में पूरे जोश और अंदाज के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक बंगाली स्वाद ‘झालमुरी’ का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दीं

जबलपुर में भाजपा कार्यकर्ता झालमुरी का वितरण करते हुए। फोटो— अफरोज खान

भरतपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं ढोल-नगाडों के साथ नृत्य कर जश्न मनाया। फोटो— विनोद शर्मा

सीकर में चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल उड़ाकर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। फोटो पंकज पारमुवाल

जयपुर में भाजपा कार्यकर्ता जीत की खुशी में झालमुरी का वितरण करते हुए। फोटो— अनुग्रह सोलोमन