5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम में कांग्रेस तो बंगाल में ममता बनर्जी की मुसलमान प्रत्याशियों ने बचाई लाज, किस पार्टी के कितने जीते मुस्लिम उम्मीदवार

Muslim MLAs Assam And Bengal: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने तीन जगह सरकार बनाई, जबकि केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में विजय की TVK सत्ता में आई। बंगाल और असम में विपक्षी दलों का प्रदर्शन कमजोर रहा, लेकिन मुस्लिम उम्मीदवारों ने इन पार्टियों की साख बचाने में अहम भूमिका निभाई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 05, 2026

असम और बंगाल में मुस्लिम प्रत्याशियों ने बचाई लाज (Photo-IANS)

Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का परिणाम घोषित हो गया है। पांच में से तीन जगहों पर बीजेपी की सरकार बनी है। वहीं केरल में कांग्रेस नेतृत्व गठबंधन UDF और तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK की सरकार बनेगी। बंगाल में इतिहास रचते हुए बीजेपी ने TMC को हराया है। इतना ही नहीं पांच जगहों के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें ममता बनर्जी, गौरव गोगोई और स्टालिन का नाम भी शामिल है।

असम में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा है। असम में कांग्रेस ने महज 19 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी को 82 सीटें मिली है। वहीं बंगाल में बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं टीएमसी को 80 सीटें मिली है। 

जहां एक तरफ असम में कांग्रेस और बंगाल में टीएमसी का प्रदर्शन खराब रहा, लेकिन दोनों जगह पर पार्टियों की मुस्लिम प्रत्याशियों ने लाज बचाई है। 

असम में 19 में से 18 विधायक मुस्लिम

बता दें कि असम में कांग्रेस के 19 विधायक जीते है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 18 विधायक मुस्लिम है। महज एक हिंदू प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। नोबाइचा विधानसभा सीट से डॉ. जॉय प्रकाश दास ने जीत दर्ज की है।

असम में विधायकों के नाम

क्रम संख्याविधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
1परबतझोरा (5)एमडी अशरफुल इस्लाम शेख
2गौरिपुर (7)अब्दुस सोबहान अली सरकार
3धुबरी (8)बेबी बेगम
4बिरसिंग जरुआ (9)वाजेद अली चौधरी
5मनकाचर (11)मोहिबुर रहमान (बैप्पी)
6जलेश्वर (12)आफताब उद्दीन मोल्लाह
7गोलपारा ईस्ट (14)अबुल कलाम रशीद आलम
8श्रीजंग्राम (17)एमडी. नुरुल इस्लाम
9चेंगा (23)अब्दुर रहीम अहमद
10पकाबेटबारी (25)जाकिर हुसैन सिकदार
11चमरिया (27)रेकिबुद्दीन अहमद
12लहरिघाट (53)डॉ. आसिफ मोहम्मद नजर
13रूपहीहाट (56)नुरुल हुदा
14समागुरी (58)तंजिल हुसैन
15नवबोइचा (75)डॉ. जॉय प्रकाश दास
16सोनाई (119)अमीनुल हक लस्कर
17अल्गापुर-कटलीछेरा (122)जुबैर अनाम मजूमदार
18करीमगंज नॉर्थ (123)जकारिया अहमद
19करीमगंज साउथ (124)अमीनुर राशिद चौधरी

बंगाल में TMC के 32 मुस्लिम बने विधायक

बंगाल में भी टीएमसी की मुस्लिम प्रत्याशियों ने लाज बचाई है। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने 47 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से 32 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने 90, वाम मोर्चा ने 29, इंडियन सेकुलर फ्रंट ने 24 और AJUP ने 90 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। बता दें कि बंगाल में कुल 42 मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

TMC के मुस्लिम विधायकों का नाम

क्रम संख्याविधानसभा सीट (नंबर)उम्मीदवार का नाम
1चोपड़ा (28)हमीदुल रहमान
2गोलपोखर (30)एमडी गुलाम रब्बानी
3चाकुलिया (31)आज़ाद मिन्हाजुल आरफिन
4इटाहार (36)मोसराफ हुसैन
5कुमारगंज (38)तोराफ हुसैन मंडल
6हरिश्चंद्रपुर (46)एमडी मतीबुर रहमान
7मालतीपुर (47)अब्दुर रहीम बॉक्सी
8मोथाबाड़ी (52)इस्लाम एमडी नज्रुल
9सुजापुर (53)सबीना यासमीन
10समसेरगंज (56)मोहम्मद नूर आलम
11रघुनाथगंज (59)अखरुज्जमान
12लालगोला (61)अब्दुल अजीज डॉक्टर
13भगवांगोला (62)रेयात हुसैन सरकार
14भरतपुर (69)मुस्ताफिजुर रहमान (सुमन)
15हरिहरपाड़ा (73)नियामत शेख
16जलांगी (76)बाबर अली
17पलाशीपाड़ा (79)रुकबानुर रहमान
18कालिगंज (80)अलीफा अहमद
19चापरा (82)जेबर शेख
20बदुरिया (99)बुरहानुल मुकद्दिम (लिटन)
21अमडांगा (102)मोहम्मद कासेम सिद्दीकी
22देगंगा (120)अनीसुर रहमान
23हरोआ (121)अब्दुल मतीन मुहम्मद
24बशीरहाट उत्तर (125)एमडी तौसेफुर रहमान
25कैनिंग पूर्व (139)एमडी बहारुल इस्लाम
26मगराहाट पश्चिम (142)एमडी सामिम अहमद मोल्ला
27कसबा (149)अहमद जावेद खान
28मेटियाब्रुज (157)अब्दुल खालेक मोल्ला
29कोलकाता पोर्ट (158)फिरहाद हाकिम
30पांचला (175)गुलसन मुल्लिक
31हंसन (292)फैयेजुल हक (काजल शेख)
32मुराराई (294)डॉ. मोसर्रफ हुसैन