20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाहाबाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, तस्वीरों में देखें माघ मेले का पहला दिन

गंगा- यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में साधु- संतों ने पौष पूर्णिमा पर दिन भर स्नान के लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।

2 min read
Google source verification
Magh Mela

संगमनगरी में माघ मेले की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को मेले के पहले दिन लाखों लोगों ने आस्था की डूबकी लगाई। गंगा- यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में साधु- संतों ने पौष पूर्णिमा पर दिन भर स्नान के लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।

Magh Mela

पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ ही संगम की रेती पर होने वाले एक महीने के कल्पवास की भी शुरुआत हो गई है। प्रशासन के मुताबिक लाखों की तादाद में श्रद्धालु एक महीने तक संगम की रेती पर कल्पवास करेंगे।

Magh Mela

देश विदेश से कल्पवासी पौष पूर्णिमा स्नान में आते हैं और माघी पूर्णिमा स्नान तक संगम की रेती पर रहते हैं ।

Magh Mela

भारतीय आश्रम परम्परा में गृहस्थ आश्रम को सबसे श्रेष्ठ माना गया है जिसमे साल में ग्यारह महीने घर में रहकर भी बस एक महीने मोह-माया से दूर रहकर पवित्र नदियों के संगम के किनारे वास करके जप तप और साधना से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

Magh Mela

मान्यता है कि 33 करोड़ देवी देवता एक महीने तक संगम की रेती में विराजमान रहते है। कल्पवास करने आये श्रद्धालु दिन में तीन बार स्नान करते है एक बार खाना खाते है और भजन कीर्तन करते हैं।