
पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पे फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ब्लैक थाई स्लिट ड्रेस पहन रखा है। फोटोज में पूनम के पोज को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है।

पूनम के फोटो को देख कर उनके एक चाहने वाले ने कमेंट में लिखा ‘ आग लगा दी पूनम जी’ . पूनम दुबे इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को कमेंट सेक्शन में जवाब भी दे रही है। जिसको देख उनके फैंस उनसे बहुत खुश भी दिख रहे है।

पूनम के हाथ पर बने टैटू को लेकर भी फैंस खूब उत्सुक दिख रहे है। तभी तो लोगों ने कमेंट में ये भी पूछा कि आपके हाथ के टैटू में क्या है?

पूनम दुबे भोजपुरी की बहुत जानी मानी अभिनेत्री है। इन्होने भोजपुरी के कई बड़े स्टार जैसे खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और तमाम लोगों के साथ सुपरहिट फ़िल्में की है। जिनको लोगों ने काफी पसंद भी किया है।

पूनम दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर की रहने वाली है। भोजपुरी सिनेमा में जाने से पहले वो ‘ मिस इलाहाबाद’ भी रह चुकी है।