21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Raipur: बीजेपी कोर कमेटी का फोकस ढाई साल बाद होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की अध्यक्षता में रायपुर में बैठक हुई। सीएम विष्णुदेव साय भी बैठक में शामिल हुए...
2 min read
Google source verification
BJP

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर (Raipur) में 21 जुलाई को बीजेपी छत्तीसगढ़ कोर कमेटी की बैठक हुई।

BJP

छत्तीसगढ़ कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए।

BJP

सभी पदाधिकारियों को ढाई साल बाद होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav) पर फोकस करने को कहा गया। साथ ही बीजेपी के कार्यों को जमीन स्तर पर रणनीतिक रूप से करने को भी कहा गया।

BJP

बैठक (BJP Core Committee) में डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय व लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।