
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में छत्तीसगढ़ के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की घोषणा की है।

इस अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और संघर्ष की अद्भुत परंपराओं का मार्ग दिखाया है।

भगवान बिरसा मुण्डा का शौर्य और उनका सपना आज भी हमें प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय लोग कभी दिखावा नहीं करते, उनकी सरलता-सहजता मन मोह लेती है। जनजातीय समाज की खानपान की शैली बीपी-शुगर जैसी लाइफ स्टाईल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखती है।