
मुख्यमंत्री की घोषणा: ओलंपिक खेलों में छत्तीसगढ़ के पदक विजेता खिलाड़ियों कोे मिलेगी एक से तीन करोड़ रूपए की राशि

स्वर्ण पदक विजेता के लिए 3 करोड़, रजत पदक के लिए 2 करोड़, कांस्य पदक के लिए 1 करोड़ की घोषणा

मुख्यमंत्री के हाथो राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए 502 प्रतिभावान खिलाड़ी

राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 मार्च को आयोजित किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। सरकार ने एक ही वर्ष में प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित और अलंकृत करने खेल अलंकरण समारोह का दो बार आयोजन किया है।