12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh news : उत्साह के साथ मनाया गया रक्षा बंधन और शबरी स्नेह महोत्सव, SEE PICS

2 min read
Google source verification
Raipur news

रायपुर@वनवासी विकास समिति रायपुर महानगर ने रोहनीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में रक्षा बंधन पर्व और शबरी स्नेह महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना महानगर के सचिव राजीव शर्मा ने रखी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण ने इस अवसर पर कहा कि एक संगठन के रूप में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जो प्रयास किए जा रहे है।

Raipur news

वे हम सभी के लिए अनुकरणीय है, देश में कोई भी ऐसा दूसरा संगठन नही है। इतने व्यापक रूप से पूरे देश में जनजातीय समाज के विकास और उन्नति के लिए कार्य कर रहा हो। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री राम नाथ कश्यप ने रक्षा बंधन के सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि आज देश में विभाजन करी शक्तियों ने देश को तोड़ने और कमजोर करने के लिए किस प्रकार के षड्यंत्र रचे हैं।

Raipur news

शबरी कन्या आश्रम की अधीक्षका अस्मिता ने छात्रावास का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।इस अवसर शबरी कन्या छात्रावास की बहनों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी और कार्यक्रम उपस्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, एन आई टी , आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापको और भाइयों तथा महानगर से पधारे गणमान्य आगंतुकों को रक्षा का स्नेह सूत्र बांध कर समाज और राष्ट्र की रक्षा का वचन लिया।इस कार्यक्रम में मंच पर विशेष अतिथि के रुप में कुसुम पैकरा, रोटरी क्लब कैपिटल रायपुर के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ,महानगर अध्यक्ष रवि गोयल उपिस्थत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कश्यप और मंच का संचालन डॉ आशुतोष शांडिल्य ने किया।

Raipur news

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम शबरी पुस्तक का विमोचन किया गया। जो की शबरी कन्या आश्रम की बहनों द्वारा रचित है।

Raipur news

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ के सचिव डॉ अनुराग जैन,पी एल विधानी, सह संगठन मंत्री अनिल पाटिल डॉ अशोक भगत,दिलीप दास, संगीता चौबे, कृष्ण कुमार वैष्णो, तृप्ता जोशी, ललिता मुर्मू सहित सैकड़ो की संख्या में विभिन्न संस्थाओं के प्राध्यापक, नागरिक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।