16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh news : विदाई समारोह में दीपदान देकर लिया शपथ छात्राओं ने, SEE PICS

Chhattisgarh news : विदाई समारोह में दीपदान देकर लिया शपथ छात्राओं ने, SEE PICS

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news

रायपुर। जेआर दानी शासकीय उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में कक्षा 12वीं का विदाई समारोह रखा गया था। मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विजय खण्डेलवाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य और बेहतर करियर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कक्षा बारहवीं व ग्यारहवीं की समस्त कक्षा कप्तान को दीपदान की प्रक्रिया में शपथ दिलाया ।

Chhattisgarh news

विदाई समारोह में कई प्रतियोगिताएं भी छात्राओं के लिए आयोजित की गई थी।

Chhattisgarh news

जिसमें तालेशवरी को मिस दानी, अदिती ताम्रकार को मिस इवनिंग, गेनिका साहू स्टुडेंट ऑफ द ईयर और सलमा लकड़ा स्पोर्ट्स दीवा चुनी गई ।

Chhattisgarh news

मुख्य अतिथि डॉ खण्डेलवाल, प्राचार्य डॉ हितेश दीवान, एवं वरिष्ठ व्याख्याता मंजू शर्मा द्वारा क्राउन पहनाकर विजेताओं सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh news

समारोह में व्याख्याता डॉ रामलाल पेढरिया की तरफ से सीसीआरटी की तर्ज पर शिक्षाप्रद कठपुतली डांस तथा छात्राओं द्वारा विविध साँस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सहायक संचालक डीइओ सुरेश अवस्थी, प्रधानपाठिका क्रांति चंद्राकर एवं समस्त शिक्षक गण तथा छात्रायें उपस्थित थीं| छात्रसंघ प्रभारी व्याख्याता सुश्री नीता पवार द्वारा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।