5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्टी CM शर्मा ने माहला के ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद, सांसद नाग ने भी की ये बड़ी घोषणा, देखें तस्वीरें

3 min read
Google source verification
 ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूर अंचल में बसे ग्राम पंचायत परतापुर के आश्रित ग्राम माहला में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उसे निराकृत करने का भरोसा दिलाया।

 ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: उन्होंने ग्रामीणों से वर्चुअली संवाद करते हुए उनकी मूलभूत समस्या जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि की जानकारी लेते हुए शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का हर संभव लाभ ग्रामीणों दिलाने की बात कही। ग्रामीणों की मांग पर उनके द्वारा ग्राम पंचायत परतापुर में डोम निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की गई।

 ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं की पहुंच अब दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित ग्रामों में भी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाएगी। माहला ग्रामवासी माओवादियों से पीड़ित होकर अपने गांव छोड़ चुके थे, वे अब पुनः अपने गांव में निवास कर रहे हैं। ऐसे सभी परिवारों के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है।

 ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: उन्होंने कहा कि जो लोग माहला गांव में वर्षों से जिस भूमि पर काबिज हैं, उनका सर्वेक्षण कराकर उन्हें नियमानुसार वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण, महुआ और लाख उत्पादन में भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित किया।

 ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: ग्राम माहला में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने कहा कि यह क्षेत्र कभी माओवाद प्रभावित रहा है, जिसके कारण विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई थी, परंतु अब यहां पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के कैंप लगने से क्षेत्र मंब सुरक्षा और स्थिरता आई है।

 ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: माहला गांव में निवास करने वाले लगभग 45 परिवार माओवादियों से पीड़ित होकर पलायन कर गए थे, वे अब वापस लौट आए हैं। इनमें से 31 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है, जो निर्माणाधीन है। सांसद नाग ने परतापुर में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव के लिए मां दंतेश्वरी के रथ निर्माण हेतु सहयोग करने की घोषणा की, साथ ही विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।