छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित आभूषण उत्सव का 16 जनवरी को शुभारंभ किया। आभूषण उत्सव में राम मंदिर रेप्लिका पर आधारित हीरों का पेंडेंट प्रदर्शित किया गया। 965 नेचुरल डायमंड और लगभग 90 ग्राम सोने के बने पेंडेंट को 45 दिनों में तैयार किया गया है। यहां राम दरबार का पेंडेंट भी देखने को मिला। इस आयोजन में रायपुर 45 सराफा व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। यह व्यापारिक उत्सव है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों के सराफा व्यापारी भी शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर रायपुर सराफा ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली, अमित पारेख सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित थे।