
दिवाली पर्व के लिए बाजार में खूब भीड़ दिखाई दे रही है। घर की साज-सज्जा और रंगोली-मांडनों को बनाने का उत्साह नजर आया।

रायपुर का गोलबाज़ार में लोगों की खूब भीड़ दिखाई दी। फटाका के साथ बर्तन की भी खूब खरीदारी की जा रही है।

दीपोत्सव की तैयारी को लेकर बाजार में खूब भीड़ दिखाई दे रही है।

दिवाली पर खासकर कपड़ा खरीदने वाले लोगों की अधिक भीड़ रहती है।

माता लक्ष्मी की प्रतिमा की पूजा दिवाली पर की जाती है। इसके साथ ही ग्वालिन का भी बहुत अधिक महत्व है।

शहर के गोलबाज़ार में दिवाली को लेकर लोगों की भीड़ लगी हुई है। लोग जमकर खरीददारी कर रहे है।

हर साल दिवाली में शहर के बुढ़ातालब में राउत नाचा के लिए भीड़ लगती है। इस बार भी ऐसा माहौल देखने को मिला।

रायपुर के बूढ़ातालाब में राउत नाचा के लिए लकड़ी खरीदने लोगों की भीड़ दिखी।

राउत नाचा दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा के दिन शुरू होते हैं और ‘देव उदयनी एकादशी’ तक लगभग एक सप्ताह तक चलते हैं।

यदुवंशी घर-घर जाकर अपना नृत्य प्रस्तुत करते हैं, जिसके बाद उन्हें शगुन के तौर पर भोजन और कपड़े भेंट किए जाते हैं।