27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MonsoonSession: मानसून सत्र में विपक्ष को करारा जवाब देने की नसीहत

सीएम हाउस में छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की महत्त्वपूर्ण बैठक हुई

2 min read
Google source verification
Monsoon Session

Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर सीएम हाउस रायपुर में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्त्वपूर्ण बैठक 19 जुलाई को आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित किया।

BJP Legislature Party meeting

BJP Legislature Party meeting में नसीहत दी गई कि मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस के सवालों पर भाजपा विधायकों द्वारा करारा जवाब दिया जाए। बैठक में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने भी संबोधित किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा भी शामिल हुए।

Chhattisgarh BJP

Chhattisgarh BJP विधायक दल की बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने विधायकों से कहा कि विष्णु देव साय सरकार और खुद की उपलब्धियों को जनता को बताएं।

CM House Raipur

CM House Raipur में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी मंत्री और विधायक उपस्थित थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा।