
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू हो गई है। कमिश्नरी लागू होने के बाद पुलिसिंग (Policing) टाइट हुई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने पूरे सिस्टम में कसावट लाई जा रही है।

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने पर अब डीसीपी (DCP) और (ACP) स्वयं दल-बल के साथ रात्रिकालिन गश्त पर निकल रहे हैं। गश्त के दौरान सेंट्रल ज़ोन अंतर्गत सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ लोग दुकानों का शटर गिराकर उसकी आड़ में अवैध गतिविधियों का संचालन कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ की गई एवं तत्काल घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।रायपुर पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पूरे सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में सघन निगरानी कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।