
इन दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है।

मंगलवार को महिला सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया।

इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेत्रियों को बैरिकेड्स लगाकर रोका।

इस पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्कामुक्की और झूमाझटकी देखने को मिली।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम सहित बड़ी संख्या में महिलाये मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकलीं, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे।

भूपेश बघेल ने कहा पिछले आठ महीने में विष्णुदेव साय का सुशासन सिर्फ होर्डिंग में दिखाई दे रहा है, उसके अलावा कुछ नहीं है।

भूपेश बघेल ने कहा कोई भी वर्ग चाहे वह किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी और खास कर महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

महिला सुरक्षा पर की मांग। महिलाओं के कहना है की चार साल की बच्ची से लेकर 75 साल की महिला तक सुरक्षित नहीं है।

गैंगरेप हो रहा है, सरकार एफआईआर नहीं कर रही है।