रतलाम. दर्शकों को अचंभित कर गया वीर खालसा ग्रुप गतका प्रदर्शन।
रतलाम. श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर सिख समाज द्वारा वीर खालसा ग्रुप पंजाब का गतका का आयोजन रखा। पंजाब के खालसा ग्रुप के साहसी करतबो ने शहरवासियों को बहुत प्रभावित किया। 1984 की घटना पर आधारित प्रदर्शन कर हर दृश्य में सदस्य द्वारा अपनी जान लगा दी। ग्रुप के सदस्यों ने दर्शकों की बहुत वाह वाह लूटी। बच्चे से लगा बुजुर्ग ने तालियां पिटी और पूरे प्रदर्शन के समय हर थोड़ी देर में बोले सो निहाल, सत श्री अकाल की आवाज दर्शकों की और से गूंजती रही।