18 जुलाई 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Photos: आरक्षण के चक्रव्यू में फंस गई इमरान की पत्नी साइमा मसूद, लगवाया था पोस्टर, मेयर बनने का टूटा सपना

निकाय चुनाव में आरक्षण में हुए बदलाव के चलते बसपा नेता इमरान मसूद की पत्नी का मेयर पद चुनाव लड़ने पर ग्रहण लग गया है।

saima_masood_1.jpg

यूपी नगर निकाय 2023 की आरक्षण लिस्ट जारी हो गई है (UP Nagar Nikay Reservation List)। इससे कई बड़े नेताओं को झटका लगा है।

saima_masood_2.jpg

पहले से तैयारी में जुटे दिग्गगों को गुरुवार को जारी हुई निकाय लिस्ट ने तगड़ा झटका दे दिया है। आरक्षण नियमों से बड़ा उलटफेर हो गया है।

saima_masood_3.jpg

सपा की साइकिल से उतरकर बसपा के हाथी पर सवारी कर रहे इमरान मसूद अपनी पत्नी को भले ही मेयर का टिकट दिलाने में सफल हो गए थे, लेकिन आरक्षण के बदलाव में उनके सारे अरमान धरे के धरे रह गए।

saima_masood_4.jpg

वेस्ट यूपी के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले इमरान मसूद को इस आरक्षण से बड़ा झटका लगा है। सहारनपुर नगर निगम सीट महिला से ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई है। इससे इमरान मसूद की पत्नी का इस सीट से चुनाव लड़ना असंभव हो गया है।

saima_masood_5.jpg

बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें पहले ही इस सीट से प्रत्याशी बनाया जा चुका था, लेकिन आरक्षण ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

saima_masood_6.jpg

सहारनपुर नगर निगम चुनाव में मेयर सीट से बसपा ने इमरान मसूद की पत्नी साइमा मसूद को कैंडिडेट बनाया था। पत्नी के नाम की घोषणा होते ही इमरान मसूद ने अपनी जीत पक्की बताई थी। इमरान मसूद ने कहा है कि अब सहारनपुर में चारों ओर नीला ही नीला रंग ही दिखाई देगा।

saima_masood_7.jpg

इसके बाद साइमा मसूद ने पूरे शहर में अपने नाम के पोस्टर लगवाएं होली, रमजान और कांशीराम जयंती पर बधाई देते हुए पोस्टर भी शेयर किए लेकिन आरक्षण के चक्कर में साइमा का मेयर बनने का सपना अब टूटता नजर आ रहा है। साइमा मसूद के पति इमरान मसूद ने अक्टूबर 2022 में सपा का दामन छोड़ा और बसपा के पाले में आ गए। मसूद करीब एक दशक तक पश्चिमी यूपी में कांग्रेस का चेहरा रहे। बसपा ने अब उन्हें पश्चिमी यूपी का संयोजक बना दिया है। पश्चिमी यूपी में मुसलमानों की बड़ी आबादी है और मायावती उसी को टारगेट करती दिख रही हैं।

saima_masood.jpg

2017 में मेयर बने संजीव वालिया के चुनाव लड़ने की उम्मीद फिर जाग गई हैउत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की आरक्षण लिस्ट गुरुवार शाम को जारी कर दी गई। इसमें नगर निकाय की 762 सीटों पर 760 पर चुनाव होंगे, जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 पर नगर पंचायत का चुनाव होगा। साथ ही 13,965 वार्डों का भी आरक्षण जारी किया गया है।