1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रम का सम्मान, समाज का उत्थान…देखिए तस्वीरें

मजदूर दिवस श्रम और परिश्रम का सम्मान करने का दिन है। यह हमें याद दिलाता है कि समाज की नींव मजदूरों के पसीने और मेहनत पर टिकी है। कारखानों से खेतों तक, निर्माण स्थलों से दफ्तरों तक—हर जगह मजदूर अपनी भूमिका निभाते हैं। इस दिन हम उनके अधिकारों, संघर्षों और योगदान को स्वीकार करते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

VIKAS MATHUR

May 01, 2026

कोटा में दुपहरी की तपती धूप में अपने बच्चे को छांव में लिटाकर केबल डालने के लिए खुदाई करती महिला श्रमिक । फोटो -नीरज

अजमेर में चिलचिलाती धूप, तपती दोपहरी और उम्र की सीमाएं जैसे मजदूरों के हौसलों के आगे बेबस दिखीं। जीवन की जरूरतों ने उन्हें आराम नहीं, बल्कि संघर्ष का रास्ता थमा दिया है। मजदूर दिवस पर जहां श्रमिकों के सम्मान की बातें होती हैं, वहीं तीरथदास जैसे अनगिनत चेहरे आज भी अपनी मेहनत से दो वक्त की रोटी जुटाने में लगे हैं। फोटो : वाहिद पठान

बूंदी में कृषि उपज मंडी परिसर में अपने कंधों पर अनाज से भरी बोरियां लादकर ट्रक में रखते हुए श्रमिक। फोटो — पंकज जोशी

मजदूर दिवस पर मजदूरों की सम्मान की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर भोपाल में मेट्रो निर्माण कार्य में लगे मजदूर तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच लगातार काम करते नजर आए। फोटो सुभाष ठाकुर

जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर दोपहर में साइकिल रिक्शा चालक सामान ढोते हुए।फोटो रघुवीर सिंह

कंधों पर बोझ, पर इरादे फौलादी: पसीने से अपनी तकदीर लिखता मजदूर। सीकर से पंकज पारमुवाल

जोधपुर में जीरा मंडी में मजदूरों का लिया गया दृश्य। फोटो एसके मुन्ना