
बीकानेर के वेटरनरी विश्वविद्यालय परिसर में संविधान पार्क में अशोक स्तंभ के साथ राष्ट्रीय ध्वज को प्रमुखता से बनाया गया है। स्तंभ के एक ओर मूल अधिकार व दूसरी ओर मूल कर्तव्यों को लिखा गया है। संविधान की प्रस्तावना भी इस स्तंभ पर उकेरी गई है। यह स्तंभ यहां के विद्यार्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश के संविधान के प्रति प्रेरित करने के साथ आवश्यक जानकारी दे रहा है फोटो - नौशाद अली।

अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में संविधान पार्क में लगाई गई स्वाधीनता सेनानियों की प्रतिमाएं। फोटो जय माखीजा

संविधान पार्क की स्थापना करने वाला कोटा का आरटीयू बना प्रदेश का प्रथम तकनीकी विश्वविद्यालय

जोधपुर में न्यू कैंपस में स्थित संविधान पार्क का तत्कालीन राज्यपाल ने किया लोकार्पण

जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस में संविधान पार्क