
एक्सीडेंट में हुई भयानक मौत

एक महिला सहित चार जनों की मौत हो गई व सात जने घायल हो जाने से उनको सूरतगढ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है ।

टेक्टर रेहड़े में आमने सामने की भिड़त

पुलिस ने बताया कि जीप मालेर की है व बीकानेर से आ रही थी।

खतरनाक मोड़ व सफाई नही होने से होती है दुर्घटना

जीप चालक पप्पूखां पुत्र ईमामखां 30 साल निवासी हिंदोर व संकुतला पत्नी बृजलाल जाति सैन 40 साल निवासी मालेर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बृजलाल पुत्र सुगनाराम जाति सैन 45 साल निवासी मालेर व राजाराम पुत्र साहब राम जाति जाट 42 साल निवासी असरासर ने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि जीप में ग्यारह सवारीयां थी। जिसमे से जोतराम पुत्र शंकरलाल जाति जाट 50 साल निवासी वार्ड नम्बर सात सूरतगढ, सिलोचना पत्नी राजेन्द्रसिंह 50 साल निवासी सोमासर, सुभाष पुत्र राजेन्द्रसिंह 48 साल जाति सैन निवासी सोमासर, रामकुमार पुत्र सुगनाराम 36 साल जाति सैन निवासी हरदासवाली, सुन्दर लाल पुत्र सुगनाराम जाति सैन निवासी हरदासवाली, माफिया पुत्री दलेर खां 4 साल व सलमान पुत्र दलेर खां 3 साल निवासी लाखनसर (छतरगढ) घायल हो गए है।