
रघुवीर सीलियम मार्केट में तड़के साढ़े तीन बजे आग भड़कने की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले डुंभाल और कापोद्रा दमकल स्टेशन के स्टाफ को रवाना किया गया

लेकिन एलिवेशन के कारण पानी अंदर तक नहीं पहुंचने और तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया।

मनपा ने हादसे को ब्रिगेड कॉल घोषित कर दिया और शहर के सभी दमकल स्टेशन के स्टाफ को बचाव कार्य में लगा दिया।

तीन हाइड्रोलिक क्रेन और फायर फाइटरों के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा।

इसके बावजूद जब आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था तो कलक्टर से संपर्क कर हजीरा की कंपनियों, पलसाणा, बारडोली और नवसारी के दमकल विभाग को भी मदद के लिए बुलाया गया।

एनडीआरएफ की टीम भी सहयोग के लिए पहुंच गई। 100 से अधिक वाहन और 300 से अधिक कर्मचारियों के जरिए युद्घस्तर पर बचाव कार्रवाई जारी रही।