
साल के शुरुआती महीनों में सरदार ब्रिज के अडाजण से अठवा आने वाले रास्ते पर ब्लॉक लेकर उसकी मरम्मत का काम शुरू हुआ।

मनपा प्रशासन इसे २५ अक्टूबर तक खोलने वाला था, लेकिन काम शुरू होने के बाद सामने आई पेचीदगियों और मानसून के देर तक जारी रहने के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो पाया था।

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को आवागमन के लिए खोल दिया गया। दोनों ओर की मरम्मत पर मनपा प्रशासन ने करीब नौ लाख रुपए खर्च किए।