
भारत सरकार की सर्वोच्च गुणवत्ता संस्था क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया द्वारा प्रमाणित अन्तर्राष्ट्रीय योगाचार्य वैद्य इकबाल गौरी, वैद्य संजय माहेश्वरी, वैद्य विद्या आचार्य, वैद्य मोनिका ढाका के साथ योगाचार्यो डाॅ. हनुवन्त सिंह, संजय दीक्षित, अशोक जैन, वैद्य राजीव भट्ट, मुकेश पाठक, वैद्य एस.बी.नागर, शारदा जालोरा, कीर्ति जालोरा, खुशबु शक्तावत, प्रेम जैन, सपना नागौरी, भानु बापना, भविष्य औदिच्य, पलक जैन, हितेश पाल सिंह राठौड़, निर्मला पालीवाल ने योगाभ्यास करवाया। इन सभी विशेषज्ञों को समारोह के अन्त में अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया ।

समारोह में जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, यूआईटी चैयरमेन रवीन्द्र श्रीमाली, जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल,अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग वैद्य जगदीश प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त सहायक निदेशक वैद्य भेरू सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के 130 से अधिक युवाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

योगाचार्यों ने इस दौरान कई तहर के योग करवाए।

इस मौके पर वेदेही राणावत, हीर जैन, प्राची जैन, रीतिका चैबीसा, अश्लेषा चतलानी, नेहल जोशी, किरण जैन, इहा बोकड़िया, आंचल जैन, सांची व्यास प्रियांशी कुकरेजा, जैनम जैन, जैनित देवपुरा,उदय प्रताप सिंह धुलावत, नव्या तलेसरा, निवेश पण्ड्या, सोनल पुरोहित आदि ने भी योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम का संचालन शुभा सुराणा ने किया।

ध्यान की मुद्रा में शहरवासी

जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक याेेेग करते हुए

मुख्य कार्यक्रम में नारायण सेवा संस्थान के 100 से अधिक दिव्यांग ने कार्यक्रम में भाग लिया।

गांधी ग्राउंड में एक साथ शहरवासियों ने योग किया

योग करते हुए शहरवासी

जिले की 544 ग्राम पंचायतों व 17 ब्लाॅक पर एक साथ योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष महेश जेठा ने बताया कि शहर सहित सभी 17 तहसील मुख्यालयोंं व ग्राम पंचायतों पर पतंजलि के योग प्रशिक्षक निःशुल्क निःस्वार्थ सेवाएं दी।

गांधी ग्राउंड में योगा दिवस पर योग करते हुए शहरवासी

गांधी ग्राउंड में योगा दिवस पर योग करते हुए शहरवासी

गांधी ग्राउंड में योगा दिवस पर योग करते हुए शहरवासियों का बर्ड व्यू