23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई की कलाई पर राखी बन दमका बहना का प्यार, उदयपुर में कुछ इस तरह से मना त्‍योहार.. देखें तस्‍वीरें

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
Google source verification
rakshabandhan

रक्षाबंधन पर्व को लेकर घरों में उत्साह का माहौल रहा। परिवार के सभी सदस्य एक जगह एकत्रित हुए। हंसी-खुशी के माहौल में बहनों ने शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।

rakshabandhan

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं के बच्चों और बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

rakshabandhan

रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा करवाई। मुफ्त यात्रा शनिवार मध्यरात्रि 12 बजे से रविवार मध्यरात्रि 12 बजे तक रही।

rakshabandhan

ऐसे में रोडवेज बसों में महिलाओं की खासी भीड़ रही। सुबह से बस स्टैंड पर महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया। कई महिलाएं देर रात को पुन: रोडवेज की बसों से ही लौटी।

rakshabandhan

बहन के प्‍यार के आगे सलाखें नहीं आईं आड़़ेे, जेल में बंद भाई को राखी बांधती बहन।

rakshabandhan

पुलिस विभाग ने आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर के स्लोगन के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया।

rakshabandhan

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ब्रजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पारस जैन व विभिन्न थानों के थानाधिकारी के साथ ही जवान मौजूद रहे।

rakshabandhan

उदयपुर के केन्द्रीय कारागार में बंद भाई की कलाई पर स्नेह की डोर बांधते हुए एक बहन

rakshabandhan

गृहमंत्री ने सेक्टर 14 स्थित अपने भाई के निवास पर सभी के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया।

rakshabandhan

उदयपुर के केन्द्रीय कारागार में बंद भाई की कलाई पर स्नेह की डोर बांधने अलग अलग जगहों से पहुंची बहनें अपनी बारी का इंतजार करते हुए ।

rakshabandhan

प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने परिवार के साथ मनाई।

rakshabandhan

सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया: अर्थात् सभी इस संसार के सभी जीव सुखी रहें और सभी जीवन स्वस्थ रहे। इसी भावना के साथ ब्राह्मण समुदाय रक्षाबंधन के दिन श्रावणी उपाकर्म करते हैं। शहर की झीलों के घाटों पर रविवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह ब्राह्मणों ने श्रावणी उपाकर्म किया।

rakshabandhan

भाइयों ने बहनों को सुख-दु:ख में साथ देने का वचन देते हुए सामथ्र्य अनुसार उपहार भेंट किए।