16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 बस यात्रियों की मौत: शासन-प्रशासन की आंखें खुली, मंत्री सहित अधिकारियों के निरीक्षण की फोटो आई सामने

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और दूध टैंकर की टक्कर में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी इसके बाद प्रशासनिक अमला सड़क पर उतरा और सघन चेकिंग अभियान चलाया। ‌ शीशे की जगह प्लाईवुड लगा मिला। नंबर छुपाने के तरीके भी सामने आए।

2 min read
Google source verification

एक बस नागालैंड के नंबर की खड़ी मिली। जो नागालैंड के दीमापुर से संबंधित है।

मौके पर गैर राज्यों के वाहन बड़ी संख्या में खड़े थे। परिवहन मंत्री ने कहा यही तो दुर्घटना का कारण है।

गाड़ी को नजर ना लगे, इसलिए काली चुटिया टांगी गई। होशियारी इतनी की नंबर प्लेट भी नहीं दिख रहा है। परिवहन मंत्री ने इसकी तरफ भी इशारा किया।

जिला अस्पताल से उपचार करने के बाद घायलों को एयर कंडीशन बस से उनके घरों तक भेजा गया।‌ नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से लंच पैकेट और पानी का वितरण किया गया। ‌

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बारिश के बीच घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना। घायल यात्रियों को उनके घर तक भेजने के लिए कंडीशन बस की व्यवस्था कराई गई। खाने-पीने का इंतजाम भी किया गया।

यह दुर्घटनाग्रस्त बस: जिसमें शीशे की जगह प्लाईवुड लगाया गया है।‌ 18 लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक अमला भी एक्सप्रेस में पहुंचा और मौके का निरीक्षण किया।