16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 तस्वीरों में देखें गंगा तट पर हुई भव्य आतिशबाजी और लेजर शो की झलक

वाराणसी में देव दीपवाली पर गंगा तट पर योगी सरकार की पहल पर भव्य आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन किया गया। काशी के ऐतिहासिक घाटों की दीवारों पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो के माध्यम से धर्म का व्याख्यान हुआ। पर्यटकों ने पौराणिक काशी को शिव से जोड़ने वाली कथा सुनी तो जोश में हर हर महादेव का जयघोष किया। लगभग 15 से 20 मिनट का यह शो चेत सिंह घाट पर कई बार दिखाया गया।

3 min read
Google source verification
Varanasi Lesar Show Dev Diwali 2023

काशी की ऐतिहासिक घाटों की दीवारों पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो के माध्यम से धर्म का व्याख्यान हुआ।

varanasi_dev_diwali_lesar_show.jpg

काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होते दिखी। पर्यटकों ने सुनी पौराणिक काशी को शिव से जोड़ने वाली कथा, लगभग 15 से 20 मिनट का साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो चेत सिंह घाट पर कई बार दिखाया गया।

varanasi_dev_diwali_lesar_show1.jpg

पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि काशी के चेत सिंह घाट पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो आयोजित हुआ। इसमें पौराणिक काशी को शिव से जोड़ते हुए शो दिखाया गया। शिव तांडव देख पर्यटक अभिभूत हो गए।

varanasi_dev_diwali_lesar_show3.jpg

चेत सिंह किला घाट पर हुए इस आयोजन में लेजर लाइट्स को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। तिरंगे की छवि अद्भुत थी।

varanasi_dev_diwali_lesar_show2_.jpg

लेजर लाइट्स से उत्तरवाहनी गंगा भी अलौकिक छटा बिखेर रही थी। नावों में बैठे सैलानियों के लिए यह अद्भुत पल देखने को मिला।

varanasi_dev_diwali_lesar_show5.jpeg

तमसोमा ज्योतिर्गमय का श्लोक चेतसिंह किला घाट पर आया नजर लोगों ने की उद्घोष, शिव की आकर्ति देख पर्यटकों ने लगाया हर हर महादेव का जयघोष। इस दौरान क्रूज से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस लेजर शो को देखा।

varanasi_dev_diwali_green_atishbaji.jpg

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के ठीक सामने एक किलोमीटर के स्टेज पर गंगा की रेती पर इंटरनेशनल फायर क्रेकर्स की एजेंसी ने भव्य ग्रीन आतिशबाजी की।

varanasi_dev_diwali_green_atishbaji_2.jpg

आतिशबाजी को देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों और गंगा तट पर देखे गए। इस दौरान लोगों ने इस अद्भुत नज़ारे को अपने मोबाइल में कैद किया।

varanasi_dev_diwali_green_atishbaj_1.jpg

इस दौरान महिलाओं और लड़कियों ने भी घरों की छतों से ग्रीन आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। सभी ने इस कार्य के लिए योगी सरकार की सराहना की।

varanasi_dev_diwali_green_atishbaji4.jpg

ग्रीन आतिशबाजी से काशी के आसमान की रंगत देखते ही बनती थी , जिस दौरान यह आतिशबाजी हो रही थी उसी दौरान विदेशी डेलीगेट्स और मुख्यमंत्री को लेकर क्रूज अलकनंदा वहां से गुजरा।


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश