
इसी महीने से बढ़ेगी शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की सैलरी, PC- Patrika
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी ने मंच से घोषणा की। 1.70 लाख शिक्षामित्रों और 24 हजार अनुदेशकों को इसी महीने से 18 हजार और 17 हजार रुपए वेतन मिलेगा। यूपी सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के वेतनमान में 8-8 हजार रुपए की वृद्धि की है।
सीएम ने वाराणसी में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम शिवपुर के परिषदीय विद्यालय में आयोजित किया गया। सीएम योगी ने खुद ही बच्चों के कंधे पर बैग रखा। इस दौरान सीएम ने बच्चों को गिफ्ट और किताबें भी दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, आप सिर्फ बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दीजिए। बाकि का काम हमारी सरकार देख लेगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोईयां के लिए 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की व्यवस्था की है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी प्रधानाचार्य या शिक्षक स्कूल के लिए 8 बजे निकलते हैं। वह सिर्फ 15 दिन स्कूल के लिए 7 बजे निकलें। बच्चों के घर-घर जाएं। हर दरवाजे पर पर दस्तक दें और स्कूल चलो अभियान को आगे बढ़ाएं। शिक्षक अभिभावकों को बताएं कि सरकार आपके बच्चे की पढ़ाई के लिए पूरी निशुल्क व्यवस्था कर रही है। कॉपी-पेन से लेकर खाने तक की आप सिर्फ बच्चों को स्कूल भेजें।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में शिक्षामित्रों की समस्या के विधिक समाधान का वादा किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द हो गया था, जिसके बाद सरकार ने उनका मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किया था। इसके बाद से अब तक मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों द्वारा समय-समय पर यह मुद्दा सदन में उठाया जाता रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा कवच को मजबूत कर रही है। सभी शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। इससे बड़ी संख्या में शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईयां भी लाभान्वित होंगे।
Updated on:
04 Apr 2026 02:09 pm
Published on:
04 Apr 2026 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
