6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Cup Final 2023: भारत की जीत के लिए वाराणसी में हुई विशेष गंगा आरती, देखें तस्वीरें

देश ही नहीं दुनिया पर इस समय World Cup Cricket Final 2023 का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होगी। इसके पहले काशी में मां गंगा की विशेष आरती की गई और टीम इंडिया की जीत की कामना की।

2 min read
Google source verification
Team India wins Cricket World Cup special worship of Mother Ganga

धर्म की नगरी काशी में शनिवार की रात दशाश्वमेध घाट पर विशेष आरती और गंगा पूजन किया गया। गंगा सेवा निधि ने यह विशेष आरती और पूजन वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल में इंडिया की जीत के लिए किया।

team_india_wins_cricket_world_cup_special_worship_of_mother_ganga_varanasi5.jpg

गंगा घाट पर आरती में शामिल लोगों ने लगाए भारत माता जिंदाबाद के नारे, बच्चों में भी देखने को मिला क्रिकेट का खुमार। क्रिकेट खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ मौजूद रहे दर्शनार्थी और बच्चे।

team_india_wins_cricket_world_cup_special_worship_of_mother_ganga_varanasi3.jpg

क्रिकेट वर्ल्ड कप का भारत के साथ ही साथ काशी पर चढ़ा खुमार, गंगा तट पर हुई विशेष गंगा आरती। हजारों श्रद्धालुओं ने की टीम इंडिया की जीत की कामना।

team_india_wins_cricket_world_cup_special_worship_of_mother_ganga_varanasi4.jpg

गंगा सेवा निधि की दैनिक संध्या आरती में दीयों से बनाया गया वर्ल्ड कप 2100 दीप जलाकर की गई टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना। सात अर्चकों ने की मां गंगा की विशेष पूजा। मां गंगा से की इंडिया की जीत की प्रार्थना।

team_india_wins_cricket_world_cup_special_worship_of_mother_ganga_varanasi_2.jpg

वाराणसी में गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में टीम इंडिया के जीत के लिए विशेष प्रार्थना व आरती की गई।