7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैवान पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, लाश बोरे में भर जंगल में फेंकी

Sambhal Crime: उत्तर प्रदेश के संभल में एकतरफा प्यार ने खौफनाक रूप ले लिया, जब शादी से इनकार पर डी-फार्मा छात्र ने दो मासूम सगे भाइयों का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी। चार दिन और 17 दिन बाद मिले शवों ने पूरे इलाके को दहला दिया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

प्रेमी ने लड़की के 2 भाइयों को उतारा मौत के घाट | Image Source - Pexels

चंदौली के बिछिया खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पति गौतम खरवार ने अपनी पत्नी सोनी खरवार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छुपाने के लिए बोरे में भरकर अपने चार पहिया वाहन से चंद्रप्रभा जंगल के जलेबिया मोड़ के पास फेंक दिया।

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका

सोनी से कई दिनों तक संपर्क नहीं होने पर उसके मायके वालों ने चिंता जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। मामले में मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौतम खरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।