
वफादारी की बात हो तो सबसे पहला नाम जहन में कुत्तों का आता है। बेशक उनसे ज्यादा वफादार जानवर और कोई भी नहीं हैं। इंसान के सबसे करीबी दोस्त के रूप में दिखने वाले डॉग्स की कई नस्लें दुनियाभर में पाई जाती हैं। जिन्हें खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करनी होगी। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी ब्रीड्स के बारे में...

जर्मन शेफर्ड : सबसे पहले बात करते हैं जर्मन शेफर्ड की। इन्हें आपने लगभग कई घरों में देखा होगा। यह देखने में तो खतरनाक लगते हैं लेकिन यह काफी फ्रेंडली भी होते हैं। एक जर्मन शेफर्ड की कीमत 18,000 रुपये से शुरू होकर 45,000 तक जाती है।

रॉटविलर : दुनियाभर में डॉग की फेमस प्रजाति में रॉटविलर का नाम शामिल है। इन्हें पुलिस में भी शामिल किया जाता है। ये प्रजाति कई देशों की पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों को पकड़ने का काम करती है। इसे खरीदने के लिए आपको पौने दो लाख रुपए खर्च करने होंगे।

अकिता : इस नस्ल के डॉग नॉर्थ जापान के पहाड़ों पर पाई जाने वाली बड़े डॉग्स की ब्रीड है। इनकी कीमत 32 हजार से शुरू होती है, जो 2 लाख तक जाती है।

सालुकी : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस ब्रीड को सबसे पुराना बताया जाता गई। इन डॉग्स की हाइट काफी लंबी होती है और ये स्लिम होते हैं। इनका चेहरा और कान भी लंबे होते हैं। इस डॉग की शुरुआती कीमत भी लाखों रुपए है।

चाउ चाउ : चाउ चाउ नाम से ही क्लियर है कि इस नस्ल के डॉग चीन में पाए जाते हैं। यह देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इनका मुंह छोटा सा होता है, जो बालों के बीच छिप जाता है। चाउ चाउ को खरीदने के लिए आपको 2 लाख तक खर्च करने होंगे।

एस्किमो : ये कैनेडियन नस्ल का डॉग है जिसका मुंह थोड़ा लंबा होता है। एस्किमो डॉग बच्चों के साथ काफी फ्रेंडली होते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 4 लाख रुपए से शुरू होती है।

फराओ हाउंड : लंबे से मुंह वाले यह डॉग दिखने में काफी भोले और मासूम लगते हैं। इस ब्रीड के डॉग में मेल की हाइट फीमेल से ज्यादा लंबी होती है। वहीं इनकी आंखे और कान सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव होते हैं। फराओ हाउंड को खरीदने के लिए आपको जेब से 5 लाख रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

तिब्बतन मस्तिफ : यह तिब्बत में पाया जाने वाला एक डॉग है। इसके शरीर पर बाल काफी ज्यादा होते हैं और दूर से देखने पर यह बब्बर शेर की तरह नजर आता है। इसकी कीमत की बात की जाए तो लगभग 11 करोड़ रूपए है।