27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीनी, टूथपेस्ट जैसी इन चीजों से अभी करें पता कि क्या वाकई में घर में गूंजने वाली है किलकारियां

सामान्य सी चीजों के इस्तेमाल से भी आप जान सकते हैं कि क्या वाकई में आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं ?

2 min read
Google source verification
Pregnancy test

आजकल के जमाने में प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए तरह-तरह के साधन उपलब्ध हैं जो मेडिकल शॉप पर आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन इनके अलावा भी घर पर मौजूद कुछ सामान्य सी चीजों के इस्तेमाल से भी आप जान सकते हैं कि क्या वाकई में आपके घर में जल्द ही गूंजने वाली है किलकारियां। हालांकि जरूरी नहीं है कि ये प्रक्रियाएं हमेशा सही ही हो, इसलिए डॉक्टर से एक बार सलाह ले लेना बहुत जरूरी है।  

सिंहपर्णी की पत्तियां

डंडेलिओन (सिंहपर्णी) की पत्तियां : सबसे पहले एक बर्तन में सिंहपर्णी की कुछ पत्तियां लें। अब उस पर अपना यूरिन डालकर उसे 10 मिनिट के लिए वैसा ही छोड़ दें। यदि पत्तियों पर लाल रंग के दाने आते हैं तो इसका मतलब है कि रिजल्ट पॉजिटिव है।  

शुगर टेस्ट

शुगर टेस्ट : चीनी की मदद से भी आप प्रेग्नेंसी का पता लगा सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में कुछ चीनी लें और इसमें सुबह की पहली यूरिन मिलाए। अब यदि शक्कर घुलने के बजाय गुच्छों के रूप में जम जाती है तो इसका अर्थ है कि टेस्ट पॉजिटिव है।  

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट : टूथपेस्ट तो हर घर में ही मिल जाता है। आप मां बनने वाली हैं या नहीं इस बात का पता लगाने के लिए पहले एक बर्तन में टूथपेस्ट और यूरिन मिलाए। इसके बाद कुछ मिनटों तक इंतजार करें। अब यदि टूथपेस्ट झागदार दिखने लगता है और उसका रंग नीला हो जाता है तो इसका अर्थ है कि टेस्ट पॉजिटिव है।  

साबुन

साबुन : इस टेस्ट को करने के लिए पहले एक बर्तन में यूरिन और साबुन मिलाए। अगर साबुन में झाग और बुलबुले आने लगते हैं तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती हो सकती हैं।        

विनेगर

विनेगर : इसमें पहले एक बर्तन लें और उसमें यूरिन और विनेगर मिलाए। मिक्स होने के बाद यदि विनेगर का रंग बदल जाता है तो इसका अर्थ है कि टेस्ट पॉजिटिव है।