
पुलों पर से जब गाड़ी गुजरती है तो दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं। हालांकि आमतौर पर जिन पुलों से हम गुजरते हैं उनकी बनावट काफी अच्छे से की जाती है ताकि लंबे समय तक टिक सकें। दुनिया में ऐसी कई सारी जगहें हैं जहां इंजीनियरों की मदद से पुल बनाना संभव नहीं हो सका। ऐसे में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए रस्सी के पुल बनाए गए हैं। ये रोप ब्रिज हवा में लटकते रहते हैं। इन पर कदम रखते ही इंसान की जान निकल जाती है, लेकिन मजबूरी के चलते स्थानीय निवासियों को अपनी जान को जोखिम में डालकर इन पर से हर रोज गुजरना पड़ता है। यहां चलने के दौरान अगर थोड़ी सी भी गलती हो गई तो व्यक्ति की जान तक जा सकती है।

क्यूशूआ चाका,पेरू यहां की कुजको वैली में क्यूचुआन समुदाय के लोगों द्वारा इस पुल को बनाया गया है। जंगली घास से बने इस पुल की लंबाई 118 फीट है और 220 फीट की ऊंचाई है। पुल के नीचे एक नदी बहती है जिसका बहाव काफी तेज है।

कैरिक-ए-रीड रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड के काउंटी एंट्रिम के पास स्थित बालिनटाय के करीब इस पुल को बनाया गया है। इस रोप ब्रिज की लंबाई 66 फीट और ऊंचाई 90 फीट से अधिक है।

घासा ब्रिज,नेपाल संकरे रास्तों से जानवरों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से बनाए गए इस पुल की लंबाई 344 मीटर और ऊंचाई 135 मीटर है।

कोटमेल फूटब्रिज, श्रीलंका श्रीलंका की चौथी बड़ी नदी महावेली पर बना हुआ है यह पुल। इसे काफी लंबे समय से रिपेयर नहीं किया गया है।

ऐगुलेडु मिडी ब्रिज,फ्रांस समुद्र तल से 12,605 फीट ऊंचाई पर स्थित है यह पुल। यहां से फ्रांस के अल्पस पर्वत के मनोरम दृश्य को देखा जा सकता है।