5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत में लगातार बाघ का दूसरा हमला, खेत में काम कर रहे युवक पर किया हमला

नहीं थम रहे बाघ के हमले, एक ही गांव में दूसरा हमला, ग्रामीणों में आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 23 Nov 2018, 10:14 AM IST

Tiger

Tiger

पीलीभीत। दो दिन में दूसरी बार बाघ ने एक युवक पर हमला किया। हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। इधर घटना की जानकारी मिने पर पीलीभीत टाईगर रिजर्व के उप निदेशक आदर्श कुमार मौके पर वन विभाग की टीम लेकर पहुंचे है। इस गांव में बाघ के हमले की दो दिनों में दूसरी घटना है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी देखा गया। ग्रामीणों ने बाघ को गन्ने के खेत में घेर रखा है।

महुआ गांव में बाघ की दहशत कायम
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के निकट महुआ गांव में बाघ की दहशत बनी हुई है। बाघ लगातार दूसरा हमला करते हुए फिर एक युवक को घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला युवक हरिओम अपने रेलवे लाइन किनारे गन्ने के खेत में खली काटने गया था। उसी समय उसपर बाघ ने हमला किया। हमले में उसके वायें हाथ में चोट आई हैं। अचानक बाघ के हमला होने के कारण उसके हाथ पर पंजे के चोट के निशान आये है, ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उसके हाथ की मरहम पट्टी की गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज कर रहे रहे डाक्टर के अनुसार बाघ ने उसके हाथ में पंजा मारा हैं। चार जगह चोट आई हैं। कलाई की हड्डी टूटने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल हरिओम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने जैसे तैसे हरिओम को बचाया

उपनिदेशक ने लिया जायज़ा
इधर घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पीलीभीत टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक आदर्श कुमार वन विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर दो दिन में बाघ हमेल की दो घटनाएं हो जाने से ग्रामीण आक्रोशित थे। ग्रामीणों ने बाघ को गन्ने के खेत में घेर लिया था। ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ खासे गुस्से में नजर आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर गजरालै पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उप निदेशक के अनुसार मादा बाघ ने हमला किया है, वह अपने शावकों के साथ है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही हैं।