5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत पुलिस के संरक्षण में जमकर हुआ अश्लील डांस, मेले में लगी डांस पार्टी का वीडियो वायरल

न्यूरिया थाना क्षेत्र के भमौरा मेले में हुआ अश्लील डांस, जमकर लुटाए गए नोट नाबालिग बच्चों के सामने हुआ डांस, पुलिस के संरक्षण में हुआ अश्लीलता का खेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 22 Nov 2018, 1:18 PM IST

dance

dance

पीलीभीत। पुलिस के संरक्षण में एक मेले में अश्लीलता का जमकर डांस हुआ। बार बालाओं ने फिल्मी धुनों पर जमकर डांस किया। यह सबकुछ जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटिर की दूरी पर न्यूरिया थाना क्षेत्र के मशहूर भमौरा मेले में हुआ जहां पुलिस के संरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की जमकर धज्जियां उडाई गई।

कुछ ऐसे परोसी गई अश्लीलता
पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया क्षेत्र के गांव भमौरा में हर साल की तरह इस बार भी कुछ दिन पूर्व मेला लगा था। मेला पूरे जिले के साथ उत्तराखण्ड राज्य के शहरों में भी मशहूर है और यहां काफी दूर से लोग रंगमंच के कार्यक्रम देखने आते है। लेकिन रंगमंच के नाम पर जमकर अश्लीलता का जो ***** नाच होता है उसका इस बार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में बार बालाएं रंगमंच के नाम पर फिम्ली धुनों पर अश्लीलता परोसती नज़र आ रही है। यह सबकुछ और किसी के संरक्षण में नहीं बल्कि हर साल की तरह न्यूरिया थाना पुलिस के संरक्षण में बदस्तूर चलती आ रही है। वीडियो में बार बालाओं पर खूब नोट लुटाए जा रहें है नाबालिग बच्चें भी बार बालाओं संग मस्ती कर रहे है और पुलिस अपने मजे़ ले रही है। देखिए आप भी कैसे परोसी गई पीलीभीत में अश्लीलता!