5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत में शिक्षक की बेरहमी से हत्या, कोतवाली बीसलपुर की है घटना, किसी धारदार हथियार से हुई हत्या

अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज बीसलपुर कोतवाली के अखौला अखौली की है घटना सुबह नौ बजे गया था शिक्षक अपने खेत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Nov 2018, 10:39 AM IST

murder

murder

पीलीभीत। खेत देखने गए शिक्षक को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना कोतवाली बीसलपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शिक्षक के शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना के बाद शिक्षक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हुई घटना
पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के गांव अखौला-अखौली निवासी मृतक अरविंद अग्निहोत्री गांव मोहम्मदपुर भजा में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। वह खेत को देखने के लिए घर से सुबह 9 बजे चले गए, तभी खेत पर अज्ञात लोगों ने शिक्षक के सिर पर धारदार हथियार से हमलाकर उनकी हत्या कर दी। जब शिक्षक काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। शिक्षक का पुत्र अजय खेत पर देखने गया जहां पर शिक्षक मृत अवस्था में मिले। जिसके बाद अजय ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल संजीव उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। फिलहाल शिक्षक की मौत कैसे हुई और शिक्षक की हत्या किसने की इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मृतक शिक्षक के भाई नरेश अग्निहोत्री की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएचओ ने बताया
संजीव कुमार उपाध्याय, कोतवाल बीसलपुर ने बताया गांव अखौला के शिक्षक की मौत होने की जानकारी मिलने पर मैं स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर गया और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र घटना खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए टीमे लगा दी गई है।