21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसलपुर चेयमैन के भतीजे पर जानलेवा हमला

नगर पालिका बीसलपुर के चेयरमैन के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप शहर के व्यापारी अमन जायवाल पर लगा है।

2 min read
Google source verification
Bisalpur Chairman

बीसलपुर चेयमैन के भतीजे पर जानलेवा हमला

पीलीभीत। नगर पालिका बीसलपुर के चेयरमैन के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप शहर के व्यापारी अमन जायवाल पर लगा है। इससे पहले भी अमन लगातार विवादों में रहा है, उस पर पत्रकारों पर हमला करने का भी आरोप है। वारदात की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

क्या है मामला

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दबंग खाद्यान माफिया अमन जायसवाल पेशे से तो व्यापारी है लेकिन हरकतें दबंग बदमाशों वाली हैं। उसके पहले तो सपा सरकार में मंत्रियों और विधायकों से सम्बंध रहे और अब भाजपा सरकार में भी दो विधायक और सपा के एक एमएलसी से बहुत अच्छे सम्बंध हैंं यही वजह है कि सपा का माफिया भाजपा में भी अपनी माफियागीरी चला रहा है। बीसलपुर शहर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अजीम ने बताया कि रात्रि लगभग दस बजे अपने भाई फूलबाबू के साथ नगर पालिका के ड्राइवर फहीम के घर जा रहे थे। बड़ादेवी मंदिर चौराहा के पास दोनों लोग बाइक से जब जा रहे थे तभी चौराहा पर खड़े अमन जायसवाल उर्फ निक्की जायसवाल व उनका एक अन्य साथी पालिकाध्यक्ष को गालियां देने लगे। उन्हें देखकर कहा कि यह देखो उनके चमचे जा रहे हैं। उसने पास जाकर पूछा कि गालियां क्यों दे रहे हो तो इसी बात से नाराज होकर अमन जायसवाल ने उसे व भाई को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी जिससे घायल होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। चीखने की आवाज पर पड़ोस में खड़े लोग मौके पर आ गए तभी दोनों हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस पर राजनैतिक दबाव में काम करने का आऱोप

पालिकाध्यक्ष नूर अहमद अंसारी ने बताया कि घायल युवक उनका चचेरा भाई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं।