
गन्ना भुगतान न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत। राष्ट्रीय आह्वान पर पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पूरनपुर के एसडीएम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर आज पीलीभीत के पूरनपुर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने योगी सरकार के द्वारा गन्ने का मूल्य न बढ़ाए जाने को लेकर गन्ने को सड़क पर जलाकर अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही साथ सरकार विरोधी नारे भी लगाए। किसानों का आरोप है कि किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान के वायदे किए गए थे लेकिन वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। पीलीभीत में भी अभी कई मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है ऐसे में योगी सरकार की नीतियां फेल होती नजर आ रही हैं।
Published on:
12 Dec 2019 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
