
वरुन गांधी
बीजेपी सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे। यहां वह एक दिवसीय दौरे पर थे। सांसद ने बरखेड़ा ब्लॉक के नगरा चौराहा और नवादा महेश में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक बुनियादी मुद्दों पर बात नहीं होगी वह बोलते रहेंगे।
पेशेवर राजनीति कभी देश का भला नहीं कर सकती
सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हमारा देश बहादुर लोगों का देश है। हमारे देशवासियों ने कभी किसी की गुलामी को स्वीकार नहीं की।
सांसद ने आगे कहा कि वह निजीकरण के खिलाफ हैं, क्योंकि रेल, तेल और एयरपोर्ट सब बिक जाएंगे तो गरीब परिवार के बच्चों को नौकरी कौन देगा। उन्होंने कहा कि पेशेवर राजनीति कभी देश का भला नहीं कर सकती। जब धर्म के नाम पर आसानी से वोट पड़ जाता है तो कोई आपके के लिए क्यों काम करेगा।
जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर बैठक
क्षेत्रीय जन समस्याओं के दूर करने के लिए विकास भवन के गोमती सभागार में शुक्रवार शाम को भी बैठक हुई। इसमें वरुण ने लोगों की समस्याओं को पूछा। इस दौरान डीएम भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में गांव नवादा महेश में अंडरपास में पानी भरने की समस्या रखी गई। इस पर डीएम प्रवीण लक्षकार ने बताया कि जिले में 27 अंडरपास चिह्नित किए हैं। इसकी सूची डीआरएम को भिजवा दी गई है। एक बार फिर से पत्राचार कर लेंगे।
गांव रम्पुरा नत्थू में सोलर लाइटों की बैटरी खराब होने और उसे बेचने की बात सामने आई। इस पर स सांसद ने डीएम से इस मामले की जांच कराने को कहा।
Published on:
4 Mar 2023, 10:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.