
UP Weather Latest Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज मौसम विभाग ने झमाझम बारिश के संकेत दिए हैं। कानपुर, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। हवा चलने की वजह से भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के 25 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। साथ ही आने वाले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही खुशनुमा रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आज पूर्वांचल में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में बदली, छिटपुट बारिश और धूप के बीच लुका-छुपी का खेल जारी है। बुधवार सुबह लखनऊ-कानपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से ठंडी हवा चल रही हैं। वहीं बादल भी छाये हुए हैं।
तराई बेल्ट से जुड़े जिलों में झमाझम बारिश
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार है। मानसूनी हवा में कम दबाव का क्षेत्र यानी ट्रफ लाइन वर्तमान में बहराइच और गोरखपुर से होकर गुजर रही है। इसके चलते तराई बेल्ट से जुड़े जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के तराई बेल्ट और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट बरसात भी दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम पर ही दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान कानपुर में 35.4 डिग्री और लखीमपुर खीरी में 34.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के बलिया, महाराजगंज, पीलीभीत, कुशीनगर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, बस्ती, फैजाबाद, संतकबीर नगर, कुशीनगर, गोंडा, बाराबंकी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बहराइच, बिजनौर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्रों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है।
Published on:
09 Aug 2023 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
