3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

भाई की तहरीर पर पति सहित सास-सुसर पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Jun 2018, 3:54 PM IST

Dowry murder

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

पीलीभीत। दहेज की भेंट एक और बिटिया चढ़ गई। आरोप है कि पति ने अपने माता-पिता की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं भाई की तहरीर पर पति सहित सास-सुसर पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है। घटना जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव दुर्जनपुर कलां की है।

भाई आया तो मिली बहन की लाश

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर की रहने वाली 19 साल की मीना की शादी बड़े अरमानों के साथ उसके माता-पिता ने बीती मार्च 2018 में सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कलां के रहने वाले मैकूलाल के साथ की थी। शादी में माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार बिटिया को सबकुछ दिया। लेकिन पति मैकूलाल शादी के बाद से ही 50 हजार रूपए और मोटर साइकिल की मांग कर रहा था। जिसको लेकर वो मीना के साथ अक्सर मारपीट करता रहता था। आरोप है कि आज सुबह मैकूलाल ने अपनी पत्नी मीना के भाई मोहन को फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबियत बहुत खराब है जिस पर मोहन भतीजे अरूण के साथ बहन की सुसराल पहुंचा तो वहां माजरा कुछ और ही था। सुसराल के आंगन में चारपाई पर उसकी बहन की लाश थी।

गले में रस्सी के निशान देख हुआ शक

मोहन ने जब शव को ध्यान से देखा तो उसके गले में निशान पड़े हुये थे। यह देख मोहन को शक हुआ कि उसकी बहन की हत्या की गयी है। मोहन ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं मोहन की तहरीर पर सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने पति मैकूलाल, ससुर राजाराम व सास सुशीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिख लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।