
यूपी के पीलीभीत जिले में शादी से ठीक पहले दूल्हा घर से गायब हो गया। शैलून जाने की बात कह कर वह घर से निकला था। जब वह घर वापस नहीं आया तो लड़के के पिता ने दुल्हन के परिवार से बात की और छोटे बेटे से शादी करा दी। अब तक दूल्हा घर वापस नहीं आया है, जिससे परिवार के लोग परेशान हैं।
फेशियल कराने गया था दूल्हा
जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले रामावत तिवारी ने अपने बड़े बेटे शशांक की शादी बरेली में तय की थी। बुधवार को बारात जानी था।
होने वाली भाभी से करानी पड़ी शादी
काफी देर बाद शशांक घर वापस नहीं आया। दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन पक्ष से बातचीत की। शशांक के छोटे भाई विषर्भ को दूल्हा बनाकर बारात ले गए। विषर्भ की शादी करानी पड़ी।
वापस नहीं लौटा दूल्हा
गुरुवार को शादी समारोह समाप्त होने के बाद भी हालांकि शशांक वापस नहीं लौटा। जिससे परिवार परेशान है। परिजनों की तहरीर के आधार पर शशांक के लापता होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Updated on:
03 Feb 2023 04:37 pm
Published on:
03 Feb 2023 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
