1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहब्बत में मिलन से पहले हुआ मौत का तांडव, जानिए दर्द-ए-दिल की पूरी कहानी

पीलीभीत में परिवार की बंदिशों से तंग आकर प्रेमी जोड़े ने ऐसा कदम उठाया जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। आइये आपको बताते है क्या है पूरा मामला…

2 min read
Google source verification
couple_comitted_suicide_in_pilibhit

प्रेम के आड़े आए परिजनों से आहत होकर प्रेमी-जोड़े ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि परिवार वालों की रोकटोक के कारण प्रेमी जोड़ा दुखी था और इसी गम में दोनों ने जहर खा लिया।

दरअसल पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार की बंदिशों से आहत होकर दोनों ने जान दी है। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बैगर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

अपने-अपने घरों में खाया जहरीला पदार्थ
घरवालों की नाराजगी और मिलने पर रोक लग जाने के कारण आहत हुए प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार शाम अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर के कारण युवक की रात में ही मौत हो गई जबकि युवती ने शुक्रवार को बरेली के एक हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।


ये है पूरा मामला
ग्राम पंचायत घुंघचाई के एक गांव की युवती का दूसरे ग्राम पंचायत गुलड़िया भूपसिंह के गांव के युवक से महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक ही बिरादरी के होने के कारण दोनों का एक दूसरे के घरों पर आना-जाना हुआ करता था। प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर दोनों के परिजनों ने पाबंदी लगाई लेकिन वे फिर भी मिलते रहे। लेकिन ये उन्हें नागवार गुज़र रहा था।

इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार रात दोनों ने अपने-अपने घरों में जहर खा लिया। हालत खराब होने पर दोनों को अलग-अलग निजी चिकित्सकों के पास ले जाया गया जहां रात में ही युवक की मौत हो गई और युवती को गंभीर हालत में उसके परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार को युवती ने भी दम तोड़ दिया।


युवक-युवती का परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया है। कुछ लोगों ने मोबाइल पर इसकी जानकारी दी, मगर युवक या युवती के परिजनों की ओर से कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। पूरे मामले की जानकारी कराई जाएगी। - कपिल कुमार, घुंघचाई एसओ