31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस राजघराने की बड़ी बहू भाजपा में शामिल, मिल सकता है चेयरमैन पद का टिकट

नीलिमा प्रसाद का भाजपा से शाहजहांपुर नगरपालिका चेयरमैन पद का टिकट लगभग पक्का माना जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 3 Nov 2017, 7:02 PM IST

Nilima prasad

Nilima prasad

शाहजहांपुर। प्रसाद भवन की बड़ी बहू नीलिमा प्रसाद का भाजपा से शाहजहांपुर नगरपालिका चेयरमैन पद का टिकट लगभग पक्का माना जा रहा है। बुधवार को नीलिमा प्रसाद और उनके पति जयेश प्रसाद ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नीलिमा प्रसाद कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद की भाभी हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से सियासी समीकरण बदल गए हैं।


एक दो दिन में औपचारिक ऐलान
नीलिमा प्रसाद के टिकट को लेकर भाजपा की ओर से अभी कोई भी बयान नहीं आया है। वहीं नीलिमा प्रसाद के भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने भाजपाइयों को चारों खाने चित कर दिया है। शहर के लोगों की मानें तो जितिन प्रसाद भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।


भाजपा के दावेदारों में छाया सन्नाटा
शाहजहांपुर जिले में 10 नगर निकाय है। शाहजहांपुर नगर पालिका से चुनाव लड़ने के लिए एक अनार सौ बीमार जैसे हालत हैं। जिसमें अकेले भाजपा में ही दो दर्जन से अधिक लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन प्रसाद भवन की बड़ी बहू नीलिमा प्रसाद का भाजपा से टिकट पक्का होने की खबर से दावेदारों में सन्नाटा छा गया है।


चचेरे भाई हैं राहुल गांधी के करीबी
बता दें कि जयेश प्रसाद कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद के चचेरे भाई हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा ज्वाइन की है। इससे पहले जयेश प्रसाद समाजवादी पार्टी में थे। वो एमएलसी भी रह चुके हैं। जयेश प्रसाद को बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भी करीबी माना जाता है।


गुटबाजी के आसार
टिकट की दावेदारी के लिए आए आवेदनों में यूपी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व मोदी मंत्रिमंडल की मंत्री कृष्णराज की गुटबाजी का भी असर दिखाई दे रहा है। एक अनार सौ बीमार की तरह एक-एक सीट पर से दो दर्जन से अधिक दावेदार अपने आपको जिताऊ और टिकाऊ मानकर आवेदन दे रहे हैं।