3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व राज्यमंत्री के भाई की मुश्किलें बढ़ीं

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

2 min read
Google source verification
Hemraj Verma

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री के भाई व मरौरी ब्लॉक प्रमुख अरूण वर्मा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। यहां बीडीसी सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की ठान ली है। पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने एक खुली बैठक की, बैठक में कुल 105 सदस्यों में से 61 सदस्य शामिल हुये। बैठक की अध्यक्षता संतोषपुरा के बीडीसी सदस्य रविन्द्र प्रताप गंगवार ने की और उन्होंने सभी सदस्यों का अभिवादन किया जिसके बाद बैठक का मुख्य उददेश्य की प्रक्रिया शुरू हुयी।

राज्यमंत्री औऱ उनके भाई पर आरोप

बैठक की अध्यक्षता कर रहे रविन्द्र प्रताप ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख व पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के भाई अरूण वर्मा पर कई संगीन आरोप लगाये हैं। उन्होंने अरूण वर्मा के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार व मनमानी के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया जिस पर सभी मौजूद सदस्यों ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अरूण वर्मा समाजवादी पार्टी की सरकार में ब्लॉक प्रमुख बने क्योंकि उनके बड़े भाई बरखेड़ा से विधायक हेमराज वर्मा राज्यमंत्री थे उनका रूतबा व दबाव इतना था कि वो निर्विरोध चुने गये, किसी ने भी उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। फिर भी हमने सोचा था कि उनकी सरकार है और भाई राज्यमंत्री हैं तो उनके क्षेत्र का विकास होगा लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा। उन्होंने विकास तो किया लेकिन अपना इसके साथ ही बीडीसी सदस्यों का शोषण होना और शुरू हो गया। प्रमुख बनने के बाद जो भी निमार्ण कार्य हुये वो उन्होंने अपने चहेते ठेकेदारों से कराये और जमकर कमीशन खाया। यही कारण रहा कि उनके बड़े भाई भाजपा के किशनलाल राजपूत से 50 हजार से अधिक मतों से हारे। अगर उन्होंने वास्तव में विकास किया होता तो जनता उनसे खुश होती और वो चुनाव नहीं हारते।

ये रहे उपस्थित

बैठक में मौजूद राजकुमार, ज्ञानीराम, प्रेम प्रकाश, धर्मेन्द्र, शंकरलाल, ताराचंद, गयादीन, राकेश कुमार, कालीचरन, कांती प्रसाद, दीप किशोर, ईश्वर दयाल, कान्ती देवी आदि कई अन्य सदस्यों ने भी वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अरूण वर्मा पर गम्भीर आरोप लगाये। इतना ही नहीं अरूण वर्मा पर फेसबुक पर अश्लील पोस्ट शेयर करने के भी आरोप लगाये।

बैठक के अंत में सभी 61 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की सहमति जताई और जिलाधिकारी को अपने शपथ पत्र सौंपने की बात कही।

Story Loader