
Lekhpal Rishwat
पीलीभीत। योगी सरकार भले ही भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कितनी भी मुहिम चला लें, पर सरकारी अफसरों के कानों जूं नहीं रेंगती। मामला यूपी के पीलीभीत की तहसील कलीनगर का है जहां लेखपाल ने वारिसान प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत ली लेकिन जब वो महिला को काम करने के बजाए टहलाने लगा तब महिला व उसके पुत्र ने रिश्वत की वीडियो वायरल कर दी। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए है।
यह था मामला
मामला पीलीभीत की तहसील कलीनगर से है कलीनगर की तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांव पचपेड़ा महाराजपुर के रहने वाले हरजीत सिंह की कुछ दिनों पूर्व एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। हरजीत सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी पलविंदर कौर व पुत्र बूटा सिंह के वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। आरोप हैं कि लेखपाल गजेंद्र सिंह ने महिला से कई बार वारिसान प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग। परेशान महिला ने अपने लड़के बूटा सिंह से लेखपाल गजेन्द्र सिंह को रिश्वत तो दिला दी लेकिन उसकी वीडियो भी बना ली। जब रिश्वत देने के बाद भी आरोपी लेखपाल महिला व उसके पुत्र को टरकाता रहा तो उन्होने रिश्वत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम कलीनगर चंद्रभान सिंह ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए है। एसडीएम ने बताया कि पूरा मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है, वीडियो में लेखपाल रिश्वत ले रहा है यह भी दिख रहा है लेकिन कितनी यह स्पष्ट नहीं है इसके लिए उन्होंने पूरी जांच सेटअप कर दी है और जांच के बाद दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Updated on:
1 Nov 2018, 8:46 PM IST
Published on:
1 Nov 2018, 8:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.