बीती 21 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी अलाउद्दीन को उनके विपक्षी के वकील फुरकान मलिक ने घर पर बुलाया था। अलाउददीन उनसे मिलने उनके घर गया जहां घर के अंदर अलाउद्दीन की गर्दन काटकर उन्हें घर के बाहर फेंक दिया गया था। अलाउद्दीन वकील फुरकान के घर के बाहर खून से लथपथ तड़पता रहा। खून से लथपथ तड़पता देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया। बरेली जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी माजदा बेगम ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपने दामाद वसीम और उसके अधिवक्ता फुरकान मलिक, अबरार, नियाज और अपने दामाद वसीम के भाई जोकि बरेली में पासपोर्ट अधिकारी के पद पर तैनात नसीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।