
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार को पीलीभीत पहुंचे। प्रवीण तोगड़िया ने बजरंग दल के कार्यकर्ता और नेता के साथ बैठक की। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच से हिंदुओं को एकजुट करने की बात कही.
प्रवीण तोगड़िया ने कहा सभी हिंदुओं की रक्षा और उनका संकल्प लेना हमारी जिम्मेदारी है। अगर ऐसे ही हिंदु आपस में लड़ते रहे तो आने वाले 30- 40 सालों में ना हिंदू बचेंगे, ना ठाकुर, ना बनिया और ना कोई मिश्रा। इसलिए एकजुटता जरुरी है।
यह भी पढ़ें: ‘गोरखपुर महोत्सव’ में खाली कुर्सी देखकर भड़के पर्यटन मंत्री, मंच पर अफसरों को बुलाकर लगाई फटकार
राम मंदिर के लिए किया था बड़ा आंदोलन
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हम लोगों ने जन्मभूमि के लिए एक बड़ा आंदोलन किया। बाबरी मस्जिद को हटाकर राम मंदिर का निर्माण किया है। उसी तरह हिंदू राष्ट्रीय एकता का संकल्प भी लेकर हिंदुओं को एकजुट कर हिंदुओं को समृद्ध करने का काम भी हम करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करेंगे कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने एक जुटी हिंदू धर्मिता को संगठित रहने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन जन संख्या नीति विधेयक को लागू करने की मांग करेगा। इसके साथ ही अपने पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण करवा कर उन्हें समाज के बीच जागरूकता फैलाने का संकेत दिया।
बाइक रैली निकालकर हिंदू एकजुटता का दिया संदेश
प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू एकता को लेकर ‘सम्रद्ध हिंदू एकजुट हिंदू’ का नारा लगाते हुए बाइक रैली निकाला। उन्होंने पूरे शहर में हिंदुत्व एकता की अलख जगाते हुए एकजुटता का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों से रोजगार क्षेत्र में बढोत्तरी की ओर अग्रसर होने की कामना की।
Updated on:
12 Jan 2023 02:56 pm
Published on:
12 Jan 2023 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
