14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- भाजपा की बजाएंगें ईंट से ईंट – हेमराज वर्मा

भाजपा का पुतला किया दहन, सरकार महागठबंधन से गई घबरा

less than 1 minute read
Google source verification
hemraj

hemraj

पीलीभीत। लखनऊ से इलाहाबाद जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोकने की घटना के बाद जिले में भी सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दिया। नकटादाना चौराहा पर एकजुट होकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। वहीं पूर्व राज्यमंत्री ने ने भाजपा की ईंट से ईंट बजाने की बजाने की बात भी कह डाली तो वहीं जिलआध्यक्ष ने इसे राजनीतिक द्ववेश भावना बताया।

बीते मंलगवार को रोका था अखिलेश को
मंगलवार दोपहर अखिलेश यादव को रोके जाने की खबर मिलते ही आज नकटादाना चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि ये हरकत लोकतंत्र की हत्या है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के कार्यक्रम में जाने से रास्ते में ही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रोकना गलत है, वो अब भाजपा की ईंट से ईंट बताने को तैयार है। ये कदम भाजपा सरकार के जन विरोधी चरित्र को उजागर करता है। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा सरकार बौखला गई है, इसलिए ऐसा कर रही है। इस तरह की दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यह रहे प्रमुखतः से मौजूद
पुतला दहन करने वालों में संतोष बाल्मीकि, अनिल कश्यप, हरनाम सिंह यादव, विशाल बाल्मीकि, इम्तियाज अल्वी, डिंपल गौड़, कमलेश परिहार समेत कई सैकडों कार्यकर्ता रहे।